शिवपुरी, आगामी माह में भारतीय सेना की भर्ती शिवपुरी जिले में की जाना है। संभावित रूप से यह भर्ती जनवरी 2020 में हो सकती है। सैना भर्ती मे...
शिवपुरी, आगामी माह में भारतीय सेना की भर्ती शिवपुरी जिले में की जाना है। संभावित रूप से यह भर्ती जनवरी 2020 में हो सकती है। सैना भर्ती में 13 जिले के युवा शामिल होंगे। जिले में सैनिक भर्ती रैली के लिए आवश्यक व्यवस्था के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आर्मी अफसरों ने प्रशासन के साथ भर्ती की तैयारियां के संबंध में चर्चा की। ताकि सफलतापूवर्क भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न हो सके।
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कार्य का विभाजन कर दिया है। शुक्रवार को आयोजित बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सैन्य अधिकारियों के साथ स्थल पर जाकर भ्रमण करें और व्यवस्था अभी से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के लिए सेना के वरिष्ठ अधिकारी एवं पूरी टीम जिले में रहेगी। उनके ठहरने के लिए उचित प्रबंध किया जाए। भर्ती ग्राउण्ड में शौचालय, पेयजल आदि का प्रबंध किया जाए।
उन्होंने कहा है कि भर्ती के दौरान कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए पुलिस द्वारा व्यवस्था की जाए और आवश्यक पुलिस बल भी तैनात किया जाए। भर्ती में बड़ी संख्या में युवा शामिल होते है। इसलिए परिवहन विभाग द्वारा आवागमन के लिए बसों की पर्याप्त व्यवस्था रहे। भर्ती मैदान के पास ही बसें रखी जाए। भर्ती मैदान से ही बसों के संचालन की व्यवस्था की जाए। ताकि युवा परीक्षा देकर सीधे घरों को रवाना हो सके। भर्ती स्थल पर भीड़ एकत्रित न हो और किसी प्रकार की अनावश्यक घटना घटित न हो।
डायरेक्टर आर्मी विंग ग्वालियर एस.एस.नेगी ने बताया कि सेना की भर्ती के दौरान ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के 13 जिलों के युवा इस भर्ती में शामिल होंगे। जिसमें प्रतिदिन लगभग 4 हजार के आसपास युवाओं का आगमन हो सकता है। प्रतिदिन लगभग 15 से 20 बैंच में प्रक्रिया पूरी होगी। बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने से सभी व्यवस्थाए सुदृढ़ करना होंगी। इसमें सभी विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर एडीएम श्री आर.एस.बालोदिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर, एसडीएम श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज गरवाल एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

COMMENTS