फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पूरा देश सदमे में है। उन्होंने रविवार को बांद्रा स्थित निवास पर आत्महत्या कर ली थी। इ...
14 जून की सुबह क्या हुआ?
सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपनी बहन से फोन पर बात की। करीब 10 बजे जूस पीया और अपने कमरे में चले गए। फिर बाहर नहीं निकले। घर पर तीन नौकर थे। दो कुक और एक हाउस हेल्प। खाने के लिए करीब 12.30 बजे नौकर ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उनकी बहन को फोन किया। उसके बाद चाबी वाले को बुलाकर दरवाजा खोला गया। अंदर सुशांत का शव पंखे ले लटका मिला।
मुंबई पुलिस ने जारी की चेतावनी:
इस बीच, मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम समय के फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट करने के खिलाफ चेतावनी जारी की है। बता दें, रविवार शाम को ही तस्वीरें आ गई थीं, जिनमें सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लेट में बिस्तर पर लेटे हैं। दरअसल, फांसी के फंदे से उतारे जाने के बाद की ये तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। पुलिस ने इन्हें जारी करने के खिलाफ चेतावनी जारी की है।
COMMENTS